UP Weather : अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

लखनऊ। UP Weather Report : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मथुरा और आगरा को रेड अलर्ट के तहत रखा गया है, जिसके तहत संभावित प्राकृतिक आपदाओं के लिए उच्चतम स्तर की तैयारियां करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा, राज्य के एक दर्जन से अधिक अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मथुरा और आगरा के लिए रेड अलर्ट बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक वैध है। इसके अलावा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर को भी बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने कहा, प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

RELATED ARTICLES

भारत हमेशा से शांति का प्रतीक रहा, युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं: बिशप जेराल्ड मैथियस

लखनऊ से विशेष रिपोर्ट लखनऊ। परमाणु निरस्त्रीकरण, विश्व शांति और पर्यावरण संगठन (ONDWPE) ने शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित कैथेड्रल हॉल में एक भव्य...

AI तकनीक से सुसज्जित अत्याधुनिक OCT प्रणाली अब SGPGI में शुरू, कार्डियोलॉजी में आएगा नया बदलाव

लखनऊ, 5 मई 2025 — संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में कार्डियोलॉजी विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में नवीनतम...

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

Latest Articles