back to top

कोरोना रोधी टीके की दो खुराकों के बीच छह सप्ताह तक का अंतराल : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को छह सप्ताह तक विस्तारित किया जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के टीकाकरण संबंधी रणनीतिक सलाहकार समूह ने टीके की पूर्ण समीक्षा के बाद औपचारिक रूप से अपना परामर्श प्रकाशित किया। इसने कहा कि टीकों की खुराकों के बीच 21 से 28 दिन तक का अंतराल हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के साथ ही टीके की आपूर्ति में बाधा संबंधी असाधारण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और कई देश शुरुआती कवरेज को बढ़ाने के लिए दूसरी खुराक देने में विलंब करने पर विचार कर रहे हैं।

इसने कहा कि महामारी संबंधी असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर व्यावहारिक रुख अपनाए जाने पर विचार किया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वर्तमान में उसका परामर्श यह है कि फिलहाल उपलब्ध चिकित्सकीय परीक्षण डेटा के आधार पर दो खुराकों के बीच अंतराल को 42 दिन (छह सप्ताह) तक बढ़ाया जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य निकाय की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने कहा कि महामारी से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन ने दूसरी खुराक में 12 सप्ताह तक का विलंब करने का निर्णय किया है और अंतराल को विस्तारित किए जाने से मिलने वाला डेटा डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों में संभावित संशोधन में मदद प्रदान कर सकता है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...