back to top

कई योजनाओं में उप्र रहा देश में प्रथम : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिन क्षेत्रों में देश में पहला स्थान हासिल किया है, उनका उल्लेख गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में किया।

राज्यपाल ने आवास, गन्ना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, एमएसएमई, सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना और आम आदमी बीमा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में 27.58 लाख आवास स्वीकृत कर 17 लाख से अधिक आवास बनाकर उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने 86 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ 47 लाख से अधिक परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दो करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय देकर राज्य ने पहला स्थान हासिल किया और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) की स्थापना में भी राज्य का देश में प्रथम स्थान है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) एवं अन्य योजनाओं में एक करोड़ 24 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन देकर राज्य ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और आम आदमी बीमा योजना में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया। दुग्ध, चीनी, गन्ना एवं आम उत्पादन में भी राज्य ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया और अटल पेंशन योजना में भी देश में पहला स्थान उत्तर प्रदेश का है।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...