back to top

आयुष्मान योजना में यूपी को मिले दो अवार्ड

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के लिए बेहतर कार्य करने पर उत्तर प्रदेश को दो अवार्ड मिले हैं। पहला है आयुष्यमान पूछताछ केंद्र की स्थापना करना और ग्रीन चैनल पेमेंट व्यवस्था शुरू करना। दूसरा है आभा स्कैन की सर्वाधिक संख्या व टोकन तैयार करना। इन दोनों श्रेणियों में प्रदेश को आयुष्मान कियास्क डिप्लॉयमेंट एंड ग्रीन चैनल इम्प्लीमेंटेशन और हाईएस्ट नंबर आॅफ आभा स्कैन एंड शेयर टोकन जनरेटेड अवार्ड मिला है। आभा स्कैन यानि आभा एप्लीकेशन के जरिए मरीज आसानी से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और उन्हें तत्काल टोकन नंबर मिल जाता है।

यह अवार्ड मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ओर से केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया। सम्मान लेने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा मौजूद रहे। स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीस) यूपी में पीएमजेएवाई की नोडल एजेंसी है।

राजधानी दिल्ली में यह आयोजन पीएमजेएवाई के पांच वर्ष पूरे होने पर और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था। निदेशक एनएचए, लता गणपति और एनएचए के संयुक्त सीईओ डॉ बसंत गर्ग ने कहा कि यह सम्मान इसलिए बहुत बड़ा है क्योंकि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस तरह की उपलब्धि मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल यह संदेश देती है कि आयुष्मान की ताकत और बढ़ी है। हर दिन जन-जन तक यह योजना लोकप्रिय हो रही है।

इस अवार्ड से उत्साहित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश की स्वास्थ्य टीम को बधाई दी है। यह एक अच्छा प्रयास है। ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर की आशा के पास है अब स्मार्ट फोन है। आभा एप के जरिए मरीजों के आनलाइन या आॅफलाइन पंजीकरण में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत के सभी चार स्तंभों के तहत उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना, प्रधान मंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को घर के पास ओपीडी और जांच सेवाएं उपलब्ध कराना, पीएम आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल तकनीक का उपयोग करके स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाना।

साचीस की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि हम सूचीबद्ध अस्पतालों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। 60 अस्पतालों से शुरू हुए इस ग्रीन चैनल के पायलट प्रोजेक्ट के काफी सकारात्मक परिणाम आए हैं। इसके चलते हाल ही में हमने 1242 अस्पतालों को ग्रीन चैनल में शामिल करने के लिए चुना है। साथ ही 75 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पूछताछ केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस प्रयास से अधिकाधिक मरीजों को पीएमजेएवाई का लाभ मिलने में मदद मिल रही है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...