back to top

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

  • 20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
  • देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27 मार्च से औपचारिक शुरुआत


गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के खेल परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भारतीय रोइंग के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश को रोइंग (नौकायन) के राष्ट्रीय प्रशिक्षिण शिविर की मेजबानी मिली है। भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च से गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा।इस शिविर में देश भर की चुनिंदा महिला रोअर्स हिस्सा ले रही हैं। इनमें वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया 2026) की तैयारियों के लिए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुरोध पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश खेल विभाग हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा (सचिव, यूपी रोइंग एसोसिएशन) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का आगमन गोरखपुर में हो चुका है।


शिविर की औपचारिक शुरुआत 27 मार्च को दोपहर तीन बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री पुष्पराज सिंह होंगे। इस अवसर पर रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री सुभाशीष मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी के लिए चुना है।

रामगढ़ को इसके शांत जल स्तर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों की तकनीक निखारने में सहायक होगा।इस शिविर के माध्यम से उत्तर प्रदेश अब ‘वॉटर स्पोर्ट्स’ के हब के रूप में उभरेगा।जापान में 20वें एशियाई खेल (नागोया 2026) का आयोजन 19 सितंबर 2026 से चार अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे। इसके अंतर्गत रोइंग की स्पर्धाएं कोर्स सुमियामा, फुकुये, कैज़ु सिटी, गिफु प्रान्त में स्थित नागरागावा इंटरनेशनल रेगुटा कोर्स में 20 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक होगी।

राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी व ऑफिशियल

  • किरण (हरियाणा)
  • मृणमयी सालगांवकर (महाराष्ट्र)
  • रुक्मणी, विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश)
  • बी. आनंदी, किरण देवी (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड/ मेघालय)
  • अश्वनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलन, हिमा टी, एंजेल मैरी (केरल)
  • मोनिका बदोरिया, अंशिका भारती (ओडिशा)
  • कोच : राजेश कुमार (सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड), ममता जेना (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड)

RELATED ARTICLES

कंपाउंड तीरंदाजों का दबदबा, भारत ने एशिया कप में जीते 10 पदक

बैंकॉक में आयोजित एशिया कप विश्व रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के पहले चरण में भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10...

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

कंपाउंड तीरंदाजों का दबदबा, भारत ने एशिया कप में जीते 10 पदक

बैंकॉक में आयोजित एशिया कप विश्व रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के पहले चरण में भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10...

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

काठमांडू । नेपाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह...