back to top

UP Board : प्रिंसिपल के घर में सॉल्व कर रहे थे पेपर, एसटीएफ ने 14 लोग को पकड़ा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र हल कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह मामला शुक्रवार को उप्र बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जब एसटीएफ की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में 14 लोगों को प्रश्नपत्र हल करते हुए पकड़ा और उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं। इसके अलावा दो महिलाएं एक अन्य परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र हल करते हुई पकड़ी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि एसटीएफ की टीम ने सभी 16 सॉल्वरों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बालमुकुंद प्रसाद के साथ पहुंची टीम को प्रधानाचार्य आवास में 14 लोग उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए मिले, जिनमें पांच पुरुष और नौ महिलाएं शामिल थीं। इनमें से एक ने खुद को विद्यालय का शिक्षक भी बताया। एसटीएफ की टीम ने दलेल नगर गांव स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज में भी छापा मारा, जहां परीक्षा केंद्र के बाहर दो महिलाएं अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल करती मिलीं। दोनों परीक्षा केंद्रों से मिली उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों को सील कर दिया गया है। प्रसाद ने बताया कि दोनों विद्यालयों के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र के बाह्य व्यवस्थापक और दोनों केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्वाई के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

लखनऊ के कुलदीप भार्गव तुषार की फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 से

27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंगलखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग आगामी...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...