back to top

यूपी देश में निवेश के लिये बहुत अच्छा गंतव्य बना : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में निवेश के लिये बहुत अच्छा गंतव्य बन गया है और सूबे में मौजूद सम्भावनाओं को अगर हम प्रदेश और देश के हित में आगे बढ़ाने का काम करते हैं तो यह बड़ी सेवा होगी। उन्होंने बताया कि आज यूपीडा के माध्यम से यहां 23 एमओयू हुए हैं। इनके तहत 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए हैं और इससे ढाई से तीन लाख नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘बंधन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के रक्षा उत्पादन के साथ शोध और उसके विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के जो प्रयास किए गए उस श्रंखला में डिफेंस एक्सपो एक सफलतम आयोजन का गवाह बना है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने अब तक इस तरह के एमओयू को बंधन के रूप में एक नया नाम देकर इसके साथ एक भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन करके उत्तर प्रदेश ने साझीदार के तौर पर सहभागी बनकर अपने यहां व्याप्त सम्भावनाओं को भी दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है।

रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इस डेफ एक्सपो को कई कार्यों के लिए याद किया जाएगा। इसमें शामिल हैं सबसे अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर, प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण और उत्पादों को लांच करना। बंधन कार्यक्रम के तहत 13 से अधिक उत्पाद लांच किए गए, सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उद्यमों, निजी व वैश्विक रक्षा कम्पनियों के बीच 124 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए तथा उत्तर प्रदेश सरकार और निजी कम्पनियों के बीच 23 समझौते हुए।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन सह सचिव सतीश रेड्डी ने कहा कि यह डीआरडीओ की जिम्मेदारी थी कि उत्तर प्रदेश में रक्षा कॉरिडोर का विकास हो। इसलिए डीआरडीओ ने कौशल प्रशिक्षण देने तथा प्रौद्योगिकी के संबंध में सभी प्रकार के मार्गदर्शन देने के लिए राज्य सरकार के साथ प्रौद्योगिकी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। प्रक्रिया में सुविधा के लिए राज्य में एक सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एक अनुसंधान और विकास केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जो रक्षा विकास के संदर्भ में उत्प्रेरक का कार्य करेगा। देश में रक्षा पारितंत्र को आगे बढ़ाने के लिए कम्पनियों को नि:शुल्क प्रौद्योगिकी हस्तांतरण उपलब्ध कराए गए है। डीआरडीओ की पेटेंट तकनीकी को भारतीय कम्पनियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। इससे भारतीय कम्पनियों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के अन्त में अपर मुख्य सचिव सूचना गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत सहित सेना व शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उद्यमी और निवेशक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...