back to top

पालतू कुत्तों के झगड़े में दो लोगों की हत्या के आरोपी के घर पर चला मामा का बुलडोज़र

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्तों के झगड़े में 28 वर्षीय व्यक्ति और उसके बहनोई की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड के घर का अवैध निर्माण स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को ढहा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी राजपाल सिंह राजावत (54) के कृष्णबाग कॉलोनी स्थित घर का अवैध निर्माण नगर निगम के अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया।

उन्होंने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा के सुरक्षा गार्ड राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़े के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को देर रात 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसियों पर गोलीबारी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में राहुल वर्मा (28) और उनके बहनोई विमल आमचा (35) की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए थे। हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में मुख्य आरोपी राजपाल सिंह राजावत के साथ उसके बेटे सुधीर और भतीजे शुभम को भी गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।

इस बीच, श्री राजपूत करणी सेना की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने राजावत के घर का अवैध निर्माण ढहाए जाने को लेकर मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। राघव ने कहा, राजावत का घर ढहाए जाने से उनके परिवार के वे लोग भी प्रभावित हुए हैं जिनका दोहरे हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।

उधर, हत्याकांड के शिकार दो लोगों में से एक विमल आमचा के बड़े भाई प्रमोद ने दावा किया कि नगर निगम ने करणी सेना के दबाव में राजावत के घर के अवैध निर्माण का आधा-अधूरा हिस्सा ढहाया। मृतक के भाई ने कहा,   राजावत के घर के पूरे अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े— एक देश-एक चुनाव कराने के लिए पांच संविधान संशोधनों की पड़ेगी जरूरत, अधिकारियों ने दी जानकारी    

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...