back to top

पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर में घर के बाहर दो लोगों ने हवा में चलाई गोलियां

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर में सोमवार देर रात को एक घर के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने कथित तौर पर हवा में तीन से चार राउंड गोलियां चलार्इं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना घर के मालिक को मिली फिरौती की धमकी से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली और गोलीबारी जितेंद्र गुप्ता के आवास के बाहर हुई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गोलीबारी पश्चिम विहार में एक जिम के बाहर हुई इसी तरह की घटना से जुड़ी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आया था जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने जिम के बाहर गोलीबारी करने की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने कहा कि वे तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।

उस घटना में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे 27 सितंबर, 2025 को एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से इंटरनेट आधारित आॅडियो कॉल आया था। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और आठ दिनों के भीतर पांच करोड़ रुपये की मांग की, साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बाइक पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की सूचना पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) कॉल से मिली।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को जितेंद्र गुप्ता और उनके साथ एक प्रत्यक्षदर्शी हर्षित गुप्ता मिले जो उसी इलाके के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जब वह सड़क पर खड़े थे तो उन्होंने हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर सवार देखा। उन्होंने बताया कि वे दोनों कथित तौर पर मोबाइल फोन से शिकायतकर्ता के घर का वीडियो बना रहे थे। कुछ ही देर बाद उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और देखा कि पीछे बैठा व्यक्ति हाथ उठाकर हवा में गोली चला रहा है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मोबाइल अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और इलाके की जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के आवास के बाहर सुरक्षा प्रदान करने के लिए दो सशस्त्र संतरी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र गुप्ता की शिकायत पर मधु विहार थाने में जबरन वसूली की धमकी से संबंधित एक मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...