back to top

महिला समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। आलमबाग में पति से हुई कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मोहनलालगंज में एक राजगीर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आलमबाग नटखेड़ा रोड निवासी श्याम किशोर बिजली रिपेयरिंग का काम करता है। कुछ दिन से काम न मिलने से अक्सर उसका पत्नी शालिनी (32) झगड़ा हो जाता था। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद शालिनी ने गुस्से में दूसरे मंजिल पर बने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद भी बाहर न निकलने पर श्याम ने कई आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो शालिनी पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी।

आनन- फानन में फंदे से उतारकर वह लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहनलालगंज पुलिस के अनुसार सुल्सामऊ के मनोहरापुर गॉव के अरुण कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार को उसके चाचा सहदेव (40) ने छत के कुंडे के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा कर फांसी लगा ली। उसकी चाची बेटी सावित्री के साथ पीजीआई ड्यूटी पर गई थी और बेटा रौनक कोचिंग गया था। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मृतक राजगीर मिस्त्री का काम करता था और शराब पीने का लती था भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...