back to top

लखीमपुर में जंगली जानवरों के हमलों में दो बच्चों की मौत

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवरों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई। वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि पहली घटना दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर वन रेंज में हुई। यहां शनिवार शाम को लखीमपुर थाना क्षेत्र के गंगाबेहर गांव के 12 वर्षीय शाहजेब को संदिग्ध रूप से एक तेंदुआ उठा ले गया। घटना के वक्त शाहजेब अपने पिता की साइकिल को धक्का दे रहा था।

उन्होंने बताया कि जानवर ने बच्चे को मार डाला और उसका शव शनिवार रात गांव से करीब 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया। पीड़ित के पिता मुनव्वर के मुताबिक, वह अपनी साइकिल पर खाद की बोरियां लेकर गन्ने के घने खेतों से होकर गांव जा रहा थे, जबकि उनका बेटा उनकी मदद के लिए साइकिल को धक्का दे रहा था। इसी दौरान खेत में ही छिपा तेंदुआ शाहजेब को खींच ले गया। काफी तलाश करने के बाद उसका शव एक खेत में मिला।

दक्षिण खीरी के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जंगली जानवर की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ हो सकता है। दूसरी घटना पधुवा थाना क्षेत्र के कुर्तैहा गांव में हुई जहां जंगली जानवर के हमले में तीन साल की रिजा बानो की मौत हो गई। शनिवार को उसका शव घाघरा नदी में उतराया पाया गया। यह गांव दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) के बफर जोन में आता है।

रिजा की मां ने बताया कि शुक्रवार रात एक भेड़िया उसके घर में घुस आया और बच्ची को उससे छीनकर ले गया। हालांकि, दुधवा के अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया है। दुधवा के क्षेत्र निदेशक ललित वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में भेड़ियों की मौजूदगी की पहले कभी सूचना नहीं मिली थी।

RELATED ARTICLES

अंडमान में सात लोगों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा गया, सभी सुरक्षित

श्री विजयपुरम । उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के रंगत से उड़ान भरने के बाद पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को मंगलवार सुबह समुद्र...

प्राग शतरंज महोत्सव: गुकेश की निगाह साल की पहली सफलता पर

प्राग (चेक गणराज्य)। विश्व चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से जल्दी बाहर होने और टाटा स्टील मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर बुधवार से...

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

एशले गार्डनर के तीन विकेट, कप्तान हरमनप्रीत और मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारत 214 रन पर आउट

ब्रिस्बेन। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...

न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंका को करना होगा  काफी सुधार

कोलंबो। श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले सुपर आठ...

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक हुए सम्मानित

मंत्री धर्मपाल सिंह ने 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार व 49 दुग्ध उत्पादकों को मिला नंदबाबा पुरस्कार से किया सम्मानित लखनऊ। प्रदेश के...