मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले जेनिफर ने साल 2012 में बिपाशा बसु के वर्तमान पति करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
इस तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी बिपाशा बसु की वजह से टूटी थी । दरअसल करण तब बिपाशा के साथ फिल्म ‘अलोन’ (2015) में काम कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर को तलाक देकर 30 अप्रैल 2016 को बाकायदा बिपाशा बसु से शादी की ।
‘रीमिक्स’ में रणवीर और ‘दिल मिल गए’ में डॉ. सिद्धांत की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाले करण वाही अब तक ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, धूप किनारे’, ‘कहानी हमारी…दिल दोस्ती दीवानेपन की’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुके है।
करण वाही एक्टर नहीं, क्रिकेटर बनना चाहते थे। अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल होकर विराट कोहली और शिखर धवन के साथ वे जमकर चौके-छक्के लगा चुके हैं।एक बार क्रिकेट खेलते वक्त उन्हें गंभीर चोट आई और बस उसके बाद पिता के कहने पर क्रिकेट छोड़कर पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगे।
लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई. उन्होंने टीवी शो ‘रीमिक्स’ से एक्टिंग में डेब्यू किया और उसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा।‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भी करण वाही की एपीरियंस काफी जबर्दस्त थी। ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में करण कॉमेडी करते हुए भी नजर आए थे। इसके अलावा वे अब तक कई टीवी शोज होस्ट भी कर चुके हैं।
करण वाही ने परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘दावत-ए-इश्क’ (2014) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद वे उर्वशी रौतेला स्टारर ‘हेट स्टोरी 4’ (2018) में राजवीर खुराना के किरदार में नजर आए थे।शादी टूटने के बाद भी जेनिफर विंगेट मजबूत रही और अपनी करियर में खूब सफलता हासिल की। 40 की हो चुकी जेनिफर विंगेट ने इस उम्र में भी अपने फिगर को एकदम परफेक्ट रखा है।जेनिफर अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के लिए चर्चाओं में रहती हैं। उनका काम और स्टाइलिश अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आता है। उनके ग्लैमरस लुक और खूबसूरती पर दर्शक पूरी तरह मंत्र मुग्ध नजर आते हैं।
जेनिफर ने 10 साल की उम्र में फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ (1995) से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ (1997) में एक स्कूल जाने वाली बच्ची का खूबसूरत किरदार निभाया। फिल्म ‘कुछ ना कहो’ (2003) में उन्होंने ऐश्वर्या राय की बेटी पूजा के किरदार में स्क्रीन शेयर किया।टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ (2002-2003) से उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा। उसके बाद वह ‘कुसुम’ (2003) और कोई दिल मे है’ (2003) में नजर आई।
उन्होंने टीवी शो ‘कार्तिका’ (2008) में एक स्ट्रगलिंग सिंगर कार्तिका का लीड रोल निभाया। उसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे करियर में जेनिफर अब तक ‘कसौटी जिंदगी की’ (2005-2007), ‘दिल मिल गए’ (2009), और ‘बेपनाह’ (2016) जैसे अनेक हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।
टीवी और फिल्मों के अलावा जेनिफर विंगेट कई वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। ओटीटी पर वो ‘कोड एम’ (2020-2022) और ‘राय सिंघानी वर्सेस राय सिंघानी’ (2024) में ऑडियंस को उनका काम खूब पसंद आया । इस वक्त वह नेटफ्लिक्स की एक अनटाइटल्ड वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं।





