back to top

आज सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों के लिए शुभ

शनि और सूर्य पिता-पुत्र होने के बावजूद शत्रुता का भाव रखते हैं
लखनऊ। पिता, आत्मा, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि के कारक सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सूर्य इस समय शनि के नक्षत्र पुष्य में विराजमान है। शनि और सूर्य पिता-पुत्र होने के बावजूद शत्रुता का भाव रखते हैं। अपने पुत्र के नक्षत्र में रहने के कारण सूर्य कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां दे सकते हैं। लेकिन सूर्य 2 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के नक्षत्र में प्रवेश करने से भी कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।आइए जानते हैं सूर्य के आश्लेषा नक्षत्र में होने से किन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। पंचांग के अनुसार, सूर्य 2 अगस्त को रात 10 बजकर 15 मिनट पर बुध के नक्षत्र आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पूरे 14 दिन यानी 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेंगे। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से आश्लेषा नौवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध है। इस नक्षत्र को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, क्योंकि ये अंतर्दृष्टि और अंतर्ज्ञान की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

वृषभ राशि
सूर्य का आश्लेषा नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की अधिक प्रशंसा की जाएगी। इसके चलते आप थोड़ा रिलैक्स फील करेंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अधिक उत्पादन करने के साथ खूब मुनाफा भी कमा लेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आप निवेश, किराए, सट्टेबाजी आदि के द्वारा अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का आश्लेषा नक्षत्र में जाना सोने पे सुहागा जैसे साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का करियर में विकास के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल में आप अपने दृढ़ संकल्प और योजना से हर एक क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। काम या फिर व्यापार के सिलसिले में कई यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको लाभ भी मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता और तर्क-वितर्क करने की क्षमता से हर क्षेत्र में सफलता हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी और विभिन्न माध्यमों से धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि
इस राशि मे सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करके दसवें भाव में रहेंगे। इस भाव को करियर और व्यवसाय से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में विदेशों में काम करने का सपना पूरा हो सकता है। अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। विदेशों से आप अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चल रहा है, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...