पेट कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज, दिखने लगेगा असर

हेल्थ न्यूज। Weight Loss Tips : आजकल लोगों का वजन बढ़ना, पेट का निकलना आम समस्या बन गई है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताएंगे जिससे वजन कम करना आसान होगा। इसके लिए आप अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करें। मखाना खाने से शरीर को बहुत कम कैलोरी मिलती हैं और पेट भी आसानी से भर जाता है। वजन घटाने के लिए मखाना सबसे हेल्दी स्नैक्स है।

वजन घटाने के लिए खाएं मखाना

अगर आपका वजन बढ़ गया है और तोंद निकल गया है तो इसे कम करने समय लगता है. अगर आप बढ़ते हुए वजन को शुरू से ही कण्ट्रोल करते हैं तो आपको आगे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। मोटापा बढ़ने न सिर्फ शरीर खराब दिखता है बल्कि कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो करीब 70 प्रतिशत लोगों का वजन खाने-पीने से ही बढ़ता है। इसलिए अपने कैलोरी इनटेक का बहुत ख्याल रखें। आप दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं और उसके लिए क्या खा रहे हैं ये भी अहम है। इससे आपके वजन पर भी असर पड़ता है। आप खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे पेट भी भरा रहे और वजन भी न बढ़े। इसके लिए मखाना अच्छा ऑप्शन है। मखाना हेल्दी स्नैक है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

मखाना जिसे इंग्लिश में फॉक्स नट्स कहते हैं। मखाना डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। मखाना हेल्दी स्नैक्स है जिसे खाकर पेट भी भर जाता है और वजन भी कम होता है। मखाने में भरपूर फाइबर होता है, जिससे जल्दी दोबारा भूख नहीं लगती है। मखाना आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। जिससे वजन भी कंट्रोल रहता है। मखाने में प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है जिससे जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

बेली फैट को घटाता है मखाना

खाना खाने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इससे मखाने को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। मखाने में फैट न के बराबर होता है अगर इसे सही तरीके से रोस्ट करके खाया जाए। मखाना खाने से शरीर को गुड फैट ज्यादा और कैलोरीज बहुत कम मिलती हैं। जो आपकी लटकती तोंद को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं मखाना

आप मखाने को हल्का भूनकर नमक डालकर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। कुछ लोग मखाने की सब्जी, खीर और दूसरी स्वीट डिश में शामिल कर भी खाते हैं। बादाम और किशमिश के साथ भी मखाना खा सकते हैं। मखाने की चाट सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ की भी सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

फडणवीस और औरंगजेब का प्रशासन एक जैसा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना

पुणे। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को दोहराया कि देवेंद्र फडणवीस का प्रशासन मुगल शासक औरंगजेब के समान है।इस...

सौरभ हत्याकांड : पत्नी और प्रेमी को जल्द सजा दिलाने के लिए जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी मेरठ पुलिस

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस मुकदमा त्वरित अदालत में...

अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है, तो भारत क्यों नहीं, सम्मलेन में बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सवाल उठाया कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद भारत रेडीमेड परिधान निर्यात में बांग्लादेश...

Latest Articles