back to top

थ्रस्ट थियेटर अब कहलायेगा पद्मश्री राज बिसारिया प्रेक्षागृह

बीएनए में अब अल्पकालिक पाठ्यक्रमों की भी होगी पढ़ाई

लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की कार्यकारी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब यहां अल्पकालिक पाठ्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा। परास्नातक के साथ ही अब यहां तीन माह, छह माह और एक वर्षीय पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी होगी। अकादमी में हुई बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि बीएनए में प्रेक्षागृह और कक्षों के नामों में परिवर्तन का अनुमोदन भी कार्यकारी परिषद की बैठक में किया गया। भ्रस्ट प्रेक्षागृह का नाम अब पद्मश्री प्रो. राज बिसारिया प्रेक्षागृह होगा। प्रथम तल पर स्थित ब्लैक बाक्स को अमृतलाल नागर पूर्वाभ्यास कक्ष कहा जाएगा। प्रथम तल पर स्थित पुस्तकालय को तुलसीदास अध्ययन कक्ष, क्लास रूम एक को आचार्य अभिनव गुप्त कक्ष, क्लास रूम दो को आचार्य भरतमुनि कक्ष, बेसमेंट स्थित कक्ष संख्या एक को मुंशी प्रेमचंद पूर्वाभ्यास कक्ष, कक्ष संख्या 2 को पं. रवि शंकर संगीत कक्ष और भूतल स्थित मीटिंग कक्ष का नामकरण जयशंकर प्रसाद कक्ष किया गया है। बीएम शाह प्रेक्षागृह यथावत रहेगा। बीएनए के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन शिक्षक रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अकादमी के बिजली बिल को कम करने के लिए सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही बीएनए सोलर एनर्जी से जगमगाएगा।
विशेष सचिव संस्कृति विभाग संजय कुमार सिंह, भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ रतिशंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में समिति की ओर से अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के संचालन का सुझाव रखा गया। कहा गया कि ऐसे बहुत से नौकरीपेशा लोग हैं जो पूर्णकालिक कोर्स नहीं कर सकते हैं लेकिन रंगमंच से जुड़कर सीखना चाहते हैं। उनके लिए तीन माह, छह माह और एक वर्ष के अल्पकालिक कोर्सों के संचालन पर सहमति दी गई। इसके अलावा बीएनए के निदेशक के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार करने का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा अकादमी के छात्रों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए एक चिकित्सक नियुक्त करने का भी अनुमोदन किया गया। भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान की नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। रंगमंडल के कलाकारों की आयु सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।
रंगमंडल प्रमुख के लिए वर्तमान आयु सीमा 30 से 55 वर्ष को बढ़ाकर 30 से 58 वर्ष करने और कलाकारों की आयु सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है। बैठक में अन्य सदस्यों में संगीत नाटक अकादमी से रेनू श्रीवास्तव, सहायक निदेशक आकाशवाणी विनय कुमार, कार्यक्रम अधिशासी दूरदर्शन केंद्र श्याम चौधरी और सहायक निदेशक संस्कृति विभाग तुहिन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर...

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...

बैंक ऑफ इंडिया की मेगा समझौता अभियान का आयोजन 16 मार्च से

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया 16 से 20 मार्च 2026 तक मेगा समझौता अभियान का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत देश भर में स्थित...

गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत

हरियाणा। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे...

टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहराने वाली भारतीय पुरुष टीम के लिए खजाना...

कोविड-रोधी टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति बनाएं : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति...