back to top

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग देवीपाटन मेले से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, पचपेड़वा कस्बे के निवासी आदिल अपने मित्रों के साथ शनिवार की रात में तुलसीपुर के देवीपाटन मेला देखने गए थे।

उसने बताया कि आज सुबह लौटते समय तुलसीपुर-पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुषोत्तम गांव के नजदीक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में आदिल (21) और अफरोज (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल हाशमी, गोलू एवं एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत नाजुक देखते हुए हाशमी (21) को बहराइच के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाए।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...