back to top

नये फोन की पार्टी नहीं दिया तो तीन दोस्तों ने किशोर को मार डाला

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में तीन दोस्तों ने 16-वर्षीय एक किशोर की उस वक्त कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी, जब उसने नये फोन की खुशी में पार्टी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी किशोर हैं और उन सभी की उम्र भी करीब 16 साल है एवं वे नौंवी कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के सिलसिले में तीनों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गश्ती टीम ने सोमवार को शाम करीब सवा सात बजे शकरपुर स्थित रामजी समोसा की दुकान के करीब सड़क पर खून के धब्बे देखे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि लड़कों के एक गुट ने एक अन्य लड़के पर चाकू से हमला कर दिया था और उसे लोकनायक जयप्रकाश (एनएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान 16-वर्षीय सचिन के तौर पर की गई है, जो घटनास्थल के पास ही रहता था। अधिकारी के अनुसार, यह घटना दिन-दहाड़े हुई है। गुप्ता ने बताया कि सचिन की मौत अस्पताल में घटना के करीब एक घंटे बाद हुई और उसकी पीठ पर दो जगह चाकू घोंपा गया था। डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि सचिन और उसका एक दोस्त मोबाइल फोन खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मुलाकात तीन लड़कों से हुई।

गुप्ता ने बताया, तीन लड़कों के समूह ने नया फोन खरीदने की खुशी में पार्टी देने की मांग की, लेकिन सचिन ने इनकार कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हुई और अंतत: आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-103(1) और 3(5) के तहत शकरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और तीनों आरोपियों को मंगलवार को इलाके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीर का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...