back to top

अब्बाजान कहने वाले हजम कर जाते थे गरीबों का राशन

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर जिले के कप्तानगंज और सेवरही में विकास परियोजनाओं के लिए आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस, सपा-बसपा की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। 2017 के पहले अब्बाजान कहने वाले गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। उनके चेलों में बंटकर यह राशन नेपाल व बांग्लादेश चला जाता था। आज कोई गरीबों का राशन निगलने की कोशिश करेगा तो निगल भले न सके लेकिन जेल जरूर चला जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में भगवान बुद्ध के नाम पर जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और शीघ्र ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुभारंभ करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के कप्तानगंज व सेवरही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपदवासियों को करीब 421 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कप्तानगंज में 310.44 करोड़ रुपये की लागत वाली 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 14.17 करोड़ रुपये की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सेवरही में सीएम योगी ने 95.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कप्तानगंज में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व मिला है जिन्होंने राजनैतिक एजेंडे को बदला है। आज देश पर कोई विपत्ति आती है तो कांग्रेस नेता फुर्र से इटली पहुंच जाते हैं। सपा वाले सैफई से आगे नहीं देख पाते। जबकि पीएम मोदी ने देश के लोगों को कोरोना से भी बचाया और भूख से भी।

 

सीएम ने कहा कि हर गरीब को शौचालय, आवास, राशन, पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। पहले लोग बिजली के लिए तरसते थे, अब जिले से लेकर गांव तक 16 से 24 घण्टे बिजली मिल रही है। कांग्रेस के शासन में, अब्बाजान कहने वालों के राज में और बहनजी की सत्ता में बिजली नहीं मिलती थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 5.51 लाख आवास एकसाथ दिए। पूर्व में आवास योजना का लाभ देने के लिए आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में एक मुसहर महिला से हुए संवाद का जिक्र करते गए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में एक मुसहर की भूख से हुई मौत पर उनका कुशीनगर आना हुआ था। पहले सपा-बसपा के लोग गरीबों का अन्न खा जाते थे। 2017 में उनकी सरकार बनने के बाद कुशीनगर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भूख के चलते एक भी मौत नहीं हुई है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकार में अब्बाजान कहने वाले मेरिट वाले गरीबों की नौकरी पर डकैती डालते थे। नौकरी दिलाने के नाम पर खानदान झोला लेकर वसूली पर निकल जाता था। बीते साढ़े चार साल में हमारी सरकार ने 4.5 सरकारी नौकरी दी है। इनमें वह महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो अब्बाजान कहने वाले मजनुओं को ठीक से सबक सिखा रही हैं। जिलों में अभ्युदय कोचिंग शुरू की जाएगी। इन युवाओं को डिजिटल असेस के साथ टेबलेट भी दिया जाएगा ताकि वे आनलाइन किसी भी कोचिंग संस्था से जुड़कर अपनी पढ़ाई बेहतर कर सकें। के नेता तालिबान के समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि 2012 में सत्ता में आने के बाद सपा ने सबसे पहले आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का काम किया था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...