विशेष दीवान संग उत्कृष्ट सेवा करने वालों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह पर विशेष दीवान का आयोजन
लखनऊ। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में रविवार को विद्या के लंगर मुहिम के तहत विद्या के लंगर एवं उत्कृष्ट सेवा करने वालों का सम्मान समारोह पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अवगत कराया कि लगभग 28 वर्षों से निरंतर धार्मिक,सामाजिक राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इसी शृंखला में कार्यवाहक अध्यक्ष स हरपाल सिंह जग्गी ने अवगत कराया कि लखनऊ की गत 2 वर्षों से विद्या के लंगर के तहत यू.पी.एस.सी. की कोचिंग देता आ रहा है जिसको से सेवानिवृत आई पी एस चलाते है।
इसके अतिरिक्त कोई अन्य क्षेत्र में बच्चा जाना चाहता है एवं आर्थिक रूप से संपन्नता नहीं है उसको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी शृंखला में आज गुरजोत सिंह जिनका चयन कमर्शियल पायलट के लिए इंद्रा गांधी इंस्टीट्यूट रायबरेली में हुआ है 2 लाख का अनुदान इस छात्र को लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक द्वारा दिया गया। सम्मिलित रूप से अरदास की गई।
स.सतपाल सिंह मीत ने अवगत कराया कि गत वर्षों की तरह यू.पी.एस.सी. इम्तिहान की कोचिंग निरंतर चल रही है इस साल भी मेधावी बच्चों जिनकी परसेंटेज 85 परसेंट से अधिक हो उनको सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा और जो बच्चे यू.पी.एस.सी. के अग्रसर होंगे उनकी कोचिंग की जाएगी। अकाल यूनिवर्सिटी में 40 सीट्स सिखों बच्चों की कोचिंग के लिए निशित है अधिक जानकारी कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी से ली जा सकती है स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए यह संस्था सदैव तत्पर है। सरदार तेजपाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सदर अवगत कराया कि सदर में सरदार जसविंदर सिंह बेदी,स राजिंदर सिंह बिंद्रा, स गुरमुख सिंह अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. इंदर सिंह छाबड़ा को उनकी उत्कृष्ट सेवायों के लिए सम्मानित किया गया। इस शिक्षा अनुदान में यू.पी. सिख विचार मंच का अत्यधिक योगदान रहा।
इस आयोजन मे विशेष रूप से राजू गांधी, विक्की बग्गा जी ,सतवीर सिंह आनंद ,कपिल अरोरा ,हर्षदीप सिंह ,आज्ञा पाल सिंह, मनमीत सिंह बंटी, दलजीत सिंह टोनी, सुरिंदरपाल सिंह बक्शी, स. नरेंद्र सिंह मोंगा, सुरिंदर गोलू आदि का विशेष सहयोग प्रदान हुआ।दीवान उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

होली मिलन समारोह में खेली गई राधा कृष्ण की होली

अग्रवाल बंधुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लियालखनऊ। श्री अग्रवाल समाज, लखनऊ का रंगारंग होली मिलन उत्सव 2025 का आयोजन रविवार को नव निर्मित गोल्डन...

लखनऊ चिड़ियाघर आज खुला रहेगा

16 मार्च को दर्शकों की भीड़ को देखते हुए लिया फैसलालखनऊ। होली के मौके पर दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को चिड़ियाघर...

श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में बिखरेंगे गायन व किस्सागोई के रंग

पद्मश्री मालिनी अवस्थी का गायन भी होगालखनऊ। श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव 20 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर प्रेक्षागृह में...

Latest Articles