back to top

महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अब तक का सबसे खऱाब दौर : अखिलेश

विशेष संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रहीं बलात्कार और अत्याचार की घटनाओं को दिल दहलाने वाला बताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अब तक का सबसे बुरा दौर है। यादव ने ट्वीट किया, कि प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वे दिल दहलाने वाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे खराब दौर है। यह घोर निंदनीय है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में बलात्कार की किसी खास घटना का कोई जिक्र नहीं किया है।

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ ही अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों को लेकर भी सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चीनी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज भी देने का नियम होने के बावजूद किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। मुख्यमंत्री सिर्फ चेतावनी देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं। लगता है सरकार की साख लोकभवन तक ही सीमित होकर रह गई है।

स्थिति यह है कि किसान को अपना गन्ना तौलाने के लिए कई-कई दिन लाइन में लगना पड़ता है जबकि बिचैलिया.माफिया अपना गन्ना तौलाकर आराम से चला जाता है। किसानों को कई मिलों ने बकाया नहीं दिया है तो भी अपनी फसल बेचने के लिए उन्हें मजबूरन मिल गेट पर आना पड़ता है। एक महीना पेराई सत्र शुरू हुए हो गया किसान अब भी परेशान हैं। मिलों के पास कुंतलों चीनी जमा होने के बाद भी हालत यह है कि बकाया न मिलने से गन्ना किसान के बच्चों की न तो फीस जमा हो पा रही है और नहीं शादी ब्याह की व्यवस्था हो पा रही है। फसल उगाने में उसे अलग से कर्ज लेना पड़ता है।

भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का अभी तक समर्थन मूल्य भी नहीं घोषित किया है जबकि गन्ना एक ऐसा उत्पाद है जिसका मूल्य निर्धारण शासन स्तर पर होता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों से जूझते गन्ना किसान का धैर्य अब जवाब देने लगा है। कई जिलों में किसानों ने अपना गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया हैं। किसान आंदोलित है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी-करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। उसके वादों की कलई खुल चुकी है। जनता जान गई है कि भाजपा के पास करने को कुछ नहीं है बस पिछली सरकार में जो काम हो चुके हैं उन पर अपना ठप्पा लगाकर ही वह अपने दिन काट रही हैं।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...