back to top

फ्री बिजली के चक्कर में लेते है रेलवे का मकान

लखनऊ। रेलवे का मकान किराये पर मिल जाये तो आपको बिजली का बिल नही चुकाना पड़ेगा। क्योकि रेलवे के ज्यादातर मकानों में बिजली का बिल नाम मात्र का ही रेलवे कर्मचारियों को भरना पड़ता है। ऐसे में किराये पर मकान लेकर बिजली ज्यादा खपत करने वाले उपकरण पर खाना तक बनाते है। रेलवे पावर हाऊस के कर्मचारियों ने बताया कि कई बार अभियान चलाया जाता है लेकिन यह अभियान रेलवे नेताओं के चक्कर में फेल हो जाता है। कर्मचारियों के छापा मारते ही मकान में रहने वाले वाले किरायेदार कर्मचारी यूनियन के नेताओं को फोन कर दबाव बनाने लगते है।

एलडी कालोनी, मनौवर बाग, शान्ति पुरम, बीजी कालोनी, पंजाब नगर, फतेहअली कालोनी सहित अन्य रेलवे कालोनी मे जिनका मकान एलाट हुआ है वह अपना मकान दूसरो को किराये पर दे दिये है। इसके बाद भी जगह बचता है तो वहां पर झुग्गी डालवाकर किराया वसुला जाता है। उत्तर रेलवे अस्पताल के समाने जिन्होंने बड़ा मकान लिया है वह अपने बंग्ले के नाम पर छोटे-छोटे जर्जर मकान भी कब्जा कर लिया है। जिसको किराये पर देकर किराया वसुला जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे कालोनी में जब भी जांच होती है तो उसमें वही अधिकारी शामिल रहते है तो ज्यादातर मकान किराये पर दे रखे है।

डीएम ने देखा हालात, जताया दुख

जर्जर रेलवे के मकान का छत गिरने से पांच लोगों के मौत पर डीएम सूर्य पाल गंगवार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने मृत्यु लोगों के परिवार को संत्वना देकर प्रशासन के तरफ से मदद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी जर्जर मकान में रह रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के अफसरो से बात किया जायेगा इसके साथ पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि वह ऐसे मकानों में समय-समय पर जांच कर रिपोर्ट थाने को दे जिससे आगे की कार्रवाई किया जा सके। फतेहअली चौराहे पर जब डीएम का काफिला रुका तो लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। डीएम मौके पर खराब सड़क देखकर भड़क गये और उन्होने नगर निगम को जल्द सड़क बनाने का निर्देश दिया।

चलेगा अभियान, आनलाइन होगा मकान

छत गिरने से मौत के मामले में सभी अफसरो के कान खड़े हो गये है। ज्यादातर अफसर कुछ बोलने को तैयार नही है। लेकिन बिजली के अधिशासी अभियंता मामले की गंम्भीरता को देखते हुए सोमवार से जिन घरों में चोरी से बिजली जल रहा है उनकी बिजली काटने का कर्मचरियों को निर्देश दिया है। आईडब्लू से जब इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मकान को गिराने का आदेश दिया जाता है फिर भी मकान में लोग कैसे रह रहे है इसकी जांच कर रिपोर्ट डीआरएम को दिया जायेगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि जो मकान गिराने का आदेश दिया जा चुका है उनको आनलाइन भी किया जायेगा जिससे कभी भी कोई कार्रवाई अचानक किया जा सके। कौन सा मकान कर्मचारी को दिया गया है और कौन सा मकान जर्जर है इसको भी आनलाइन करने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...