हेल्थ/लाइफस्टाइल। Valentine Day Beauty Tips : पिंपल्स की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। खासकर यह समस्या तब ज्यादा परेशान करती है जब आप किसी पार्टी या फक्शन में जाने वाले होते हैं। यह समस्या हॉर्मोनल असंतुलन, मौसम में बदलाव, जंक फूड और ऑयली फूड के ज्यादा सेवन से बढ़ सकती है। छोटे-छोटे दाने कुछ ही दिनों में बड़े और दर्दनाक पिंपल्स में बदल जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इसमें खुद को खूबसूरत पाने के लिए इस खबर में कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जो आपकी त्वचा को बेहद खूबसूरत बना देंगे। आइये जानें खूबसूरत त्वचा पाने के टिप्स —
खूबसूरत त्वचा पाने के टिप्स –
बेकिंग सोडा और गुलाब जल से करें पिंपल्स का इलाज
इस तरह करें इस्तेमाल
- दो चुटकी बेकिंग सोडा में एक बूंद नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे पिंपल पर लगाएं और सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें।
- अगर आपकी त्वचा सेंसेटिव है, तो इसे कुछ मिनट बाद धो देना बेहतर रहेगा।
लौंग से पिंपल्स को करें गायब - लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- इसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और रातभर छोड़ दें।
- अगली सुबह धोने के बाद पिंपल्स काफी हद तक ठीक हो सकते हैं।
जायफल से पिंपल्स को जल्दी सूखाएं
- जायफल का पाउडर लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे पिंपल्स पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
- जायफल त्वचा से पस को निकालने और पिंपल्स को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
पिंपल के दाग हटाने के लिए एलोवेरा जेल
- एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।
- एलोवेरा स्किन को रिपेयर करने और दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।