back to top

रहाणे पर कप्तानी का कोई दबाव नहीं होगा : गावस्कर

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट में अगर अजिंक्य रहाणे को भारत की कप्तानी दी जाती है तो उस पर कोई दबाव नहीं होगा। कोहली एडीलेड में होने वाले पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आएंगे। बाकी तीन टेस्ट में रहाणे को कप्तानी दिए जाने की संभावना है।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, अजिंक्य रहाणे पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि उसने दो बार भारत की कप्तानी की और दोनों बार विजई रहा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में उसकी कप्तानी में भारत जीता और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, जहां तक उसकी कप्तानी का सवाल है तो कोई दबाव नहीं होगा क्योंकि उसे पता है कि अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए वह कार्यवाहक कप्तान ही होगा।

गावस्कर ने कहा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि कप्तानी को लेकर वह ज्यादा सोच रहा होगा। रहाणे ने दोनों अभ्यास मैचों में भारत की कप्तानी की जो ड्रॉ रहे। गावस्कर ने कहा, वह उतनी ही ईमानदारी से कप्तानी करेगा, जैसे बल्लेबाजी करता है। वह क्रीज पर पुजारा को विरोधी पर दबाव बनाने का मौका देगा और खुद उसका साथ देगा। पुजारा 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में 521 रन बनाकर प्लेयर आफ द सीरिज थे। भारत ने वह श्रृंखला 2.1 से जीती थी। गावस्कर का मानना है कि भारत को अगर आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना है तो पुजारा को लंबी पारियां खेलनी होगी।

उन्होंने कहा, आगे 20 दिन के टेस्ट क्रिकेट में से मैं चाहूंगा कि वह 15 दिन बल्लेबाजी करे। वह मानसिक रूप से इतना मजबूत है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसने किसी और प्रारूप में खेला है या नहीं। आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, उसने हमें बहुत परेशान किया। हम ऐसी पीढी में हैं जहां खिलाड़ी की उसके स्ट्रोक्स और स्ट्राइक रेट के लिए तारीफ करते हैं। वह उन खिलाड़ियों में से है जिसका टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 45 के करीब है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

चैती महोत्सव : नारी सम्मान के लिए दौड़े-दौड़े आए भगवान

चैती महोत्सव का दसवां दिन कृष्ण लीला के मंच पर हुआ द्रौपदी का चीरहरणलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के तुलसी...

सामूहिक कथक व शास्त्रीय गायन ने समां बांधा

कथक संध्या का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को...