back to top

गवर्नमेंट सर्वेंट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए होगा संघर्ष

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति गवर्नमेंट सर्वेंट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेगी।

गोमती नगर के शीरोज में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका संगठन प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली ही नहीं गवर्नमेंट सर्वेंट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने, नकदीकरण बहाली, तदर्थ बोनस के स्थान पर पूर्ण बोनस, नगर प्रतिकर भत्ता बहाल करवाने, समूह-ग की प्रतिवर्ष भर्ती शुरू करने और प्रत्येक पटल पर कम्प्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए संघर्ष करेगी।

इसके लिए जिला स्तर पर जाकर समिति के सदस्य संघर्ष करेंगे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों के विभाग की ओर से मिलने वाले देय, समय से नही मिल पा रहे हैं। इससे प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश स्तर पर जिलों में जाकर जनसंपर्क करेगी और कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी।

उन्होंने बताया कि उनका संगठन राजस्व विभाग और जिला प्रशासन के सभी संवर्ग के कर्मचारी का संयुक्त संगठन है। उनकी समिति कर्मचारीगण को आधुनिक नियम कानून की जानकारी भी प्रदान कर रहा है। इस मौके पर संरक्षक दिनेश खरे सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...