back to top

शादी के घर पसरा मातम, हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत

बिजनौर। बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर धामपुर थाने के निकट शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कार ने एक टैंपू से आगे निकलने के प्रयास में उसे पीछे से तेज टक्कर मार दी जिससे टैंपू काफी ऊंचा उछलकर बिजली के एक खंभे से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि कार की टक्कर लगने से टैंपू में सवार चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

उसने बताया कि मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा, दूल्हे के पिता खुर्शीद (65), खुर्शीद के साढू मुमताज (45), मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और वहां से एक टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे। झा ने बताया कि कार सवार सोहेल और अमन बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या, हादसे का कारण घना कोहरा प्रतीत होता है।

यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज : पीएम मोदी का मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये देने का एलान

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...