बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है : नीरज कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जद(यू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा, बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जब हम (राजद के मंत्रियों के साथ) राज्य कैबिनेट की बैठक में एक साथ शामिल हैं… गणतंत्र दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं… तो भ्रम कहां है।

उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार की मौजूदा स्थिति के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में जद(यू) की वापसी के सवाल पर नीरज ने कहा, नीतीश कुमार केवल अपने काम के लिए जाने जाते हैं… राजनीतिक चाल चलने के लिए नहीं।

इस बीच, राज्य में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने भी राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री से शनिवार को स्पष्टीकरण मांगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और भ्रम दूर करना चाहिए… उन्हें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कुछ कहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

Latest Articles