back to top

हिन्दी भाषा में विस्तार की सम्भावनाएं है : डा. रमेश प्रताप सिंह

हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शनिवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त वाणी वंदना सर्वजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत की गयी। सम्माननीय अतिथि डॉ. रामकठिन सिंह, डॉ. श्रुति, डॉ. रमेश प्रताप सिंह का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर आरपी सिंह, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा किया गया।
डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा हिन्दी भाषा में विस्तार की सम्भावनाएं है। हिन्दी सभी भाषाओं की समुच्य है। भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। आज की हिन्दी राजभाषा तक सीमित नही है। इसका हिन्दी भाषा से सरल कोई भाषा नही है। हिन्इदी पहले भी समृद्ध थी और आज की हिन्दी में विरासत के तत्व विद्यमान हैं।
हिन्दी राष्ट्रभाषा नही बन सकी उसमें हिन्दी ही नही बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है, हिन्दी हमारी भावना, संवेदना और संस्कृति है। क्षेत्रीय, प्रान्तीय भाषा कन्नड़, नेपाली हिन्दी को विकसित होने में बाधा डालती है। केशवचन्द्र शेन से हिन्दी को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनाने में बड़ी भूमिका निभायी थी। हिन्दी भाषा कभी-कभी कमजोर स्थिति में नही रही। देश स्वतंत्रता में हिन्दी साहित्यकारों का काफी योगदान रहा। साहित्यकारों की कालजयी ताकत भी रही जिससे देश स्वतंत्र हो गया।
डॉ. श्रुति ने कहा आज हिन्दी भाषा के सम्मुख कई चुनौतियाँ है। हिन्दी में बोलने की अभूतपूर्व क्षमता है। भारत बहुभाषी-विविध संस्कृतियों का देश है। भाषायी संस्कृति को एक सूत्र में बांधने की क्षमता हिन्दी को ही है। हिन्दी केवल एक भाषा ही नही भारत की संस्कृति हैं हिन्दी भारत माता के माथे की बिन्दी है। महात्मा गांधी जी ने एकभाषिता पर काफी बल दिया। हिन्दी में अन्य भाषाओं को समाहित करने की क्षमता है। हिन्दी का शब्द भण्डार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। हिन्दी में संप्रेषणीयता की अद्भुत क्षमता है। संचार माध्यम व फिल्मों ने भी हिन्दी को बढ़ावा दिया। अलग-अलग भाषाओं के शब्द को हिन्दी ने अपने में समाहित करती चली जा रही है। हिन्दी को आगे बढ़ाने में आत्मविश्वास की आवश्यकता है। हमारी हिन्दी की भावना देशवासियों में प्रचार-प्रसार करने की आज आवश्यकता है।
डॉ. रामकठिन सिंह ने कहा हिन्दी को बढ़ावा देने में विज्ञान परिषद ने 1914 से निरन्तर प्रकाशित होने वाली पत्रिका विज्ञान ने अहम भूमिका निभायी। अहिन्दी लेखकों में गुणाकरमुले का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वर्तमान में नई शिक्षा नीति ने भी हिन्दी को अग्रसर करने में प्रयासरत है। हमे अपनी मात्र भाषा में लिखने, बोलने, पढ़ने, सीखने में गर्व का अनुुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अनुवाद के स्थान पर मूल लेखन पर बल देना चाहिए। हिन्दी एक सक्षम भाषा है, जिसमें विज्ञान लेखन की पर्याप्त क्षमता है। उन्होेंने विज्ञान विषय पर केन्द्रित अपनी कविता का पाठ किया।
डॉ. अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त साहित्यकारों, विद्वत्तजनों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...