back to top

दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, पांच पुलिसकर्मी घायल

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, आंसू गैस के गोेले भी छोड़ने पड़े

नयी दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान क्षेत्र में बुधवार तड़के अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई। एक मस्जिद के पास चल रही कार्रवाई के विरोध में हुई पथराव की घटना में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सैयद फैज इलाही मस्जिद से सटे क्षेत्र और तुर्कमान गेट के पास स्थित कब्रिस्तान इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भीड़ द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद हालात को काबू में करने के लिए संयमित बल प्रयोग किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस उपायुक्त मध्य निधिन वलसन ने बताया कि एमसीडी ने छह और सात जनवरी की दरमियानी रात अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम तय किया था, जिसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि एमसीडी का साजो-सामान मौके पर पहुंचने से पहले ही करीब 100 से 150 लोग वहां एकत्र हो गए थे।

डीसीपी के अनुसार पुलिस ने पहले लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद अधिकांश लोग वहां से हट गए। हालांकि कुछ लोगों ने हंगामा किया और पथराव किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में चिकित्सा रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान फैज ए इलाही मस्जिद के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल और एक औषधालय को ध्वस्त किया जा रहा था। दोनों निर्माणों को अदालत ने अतिक्रमण घोषित किया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि एमसीडी की है और प्रस्तावित विध्वंस की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। इसके अलावा स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं और स्थानीय निवासियों को यह स्पष्ट रूप से बताया गया था कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी और अदालत के आदेश के तहत की जा रही है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...