back to top

भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या हुई 81.84 लाख

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 81.84 लाख हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों और कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में लगभग 30 प्रतिशत की कमी देखी गई और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 74.91 लाख पर पहुंच गई।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 470 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,84,082 हो गई और मृतकों की संख्या 1,22,111 पर पहुंच गई। अक्टूबर के पहले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

अक्टूबर के महीने में देश में संक्रमण के कुल 18,71,498 नए मामले सामने आए जो कि पिछले महीने सामने आए 26,21,418 मामलों से कम हैं। देश में तक सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या का यह लगभग 22.87 प्रतिशत है। पिछले महीने महामारी से 23,433 लोगों की जान चली गई थी जो कि कोविड-19 से अब तक हुई कुल 1,22,111 मौत का लगभग 19.19 प्रतिशत है।

अब तक कोविड-19 के कुल 74,91,513 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद ठीक होने की दर 91.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 1.49 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन छह लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई तथा 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के जिन 470 मरीजों की मौत हुई उनमें से 74 महाराष्ट्र, 63 छत्तीसगढ़, 57 पश्चिम बंगाल, 41 दिल्ली और 31 तमिलनाडु के थे।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...