back to top

कोमा में पड़े युवक के परिवार की कहानी ‘क्रिटिकल बट स्टेबल’

एसएनए में नाटक का मंचन

लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में सवेरा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘क्रिटिकल बट स्टेबल’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पियरे मार्टिनेज द्वारा लिखित और अनुराग शुक्ला द्वारा निर्देशित इस नाटक में एक रेसिंग बाइक दुर्घटना के बाद कोमा में पड़े राज नामक युवक की कहानी को दिखाया गया।
नाटक की कहानी उस समय मोड़ लेती है जब राज के परिवार को उसकी मेडिकल देखभाल जारी रखने या बंद करने का कठिन निर्णय लेना पड़ता है। हर किरदार अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब राज की जीवनसंगिनी दुर्घटना की असली परिस्थितियों का खुलासा करती है। सबसे बड़ा रहस्योद्घाटन तब होता है जब पता चलता है कि राज के पास एक ऐसा राज है जो सभी को करोड़पति बना सकता है। निर्देशक अनुराग शुक्ला ने बताया कि यह नाटक पारिवारिक रिश्तों में छिपे पाखंड को हास्य के माध्यम से उजागर करता है, विशेषकर जब धन का मामला सामने आता है। नाटक में तेज संवाद, गलतफहमियां और शारीरिक कॉमेडी का बेहतरीन समावेश किया गया है। मंच पर अभिषेक सिंह (डॉक्टर), शिवानी गुप्ता (नर्स), अनुराग (अजय), विवेक (शिवा), काव्या मिश्रा (मोनिका), शशांक मिश्र (इंस्पेक्टर राकेश) और संजय त्रिपाठी (राजकुमार) ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह नाटक न केवल मनोरंजन करता है बल्कि जीवन की गंभीर परिस्थितियों और पारिवारिक संबंधों पर गहरी सोच को भी प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...