back to top

मोदी को अपशब्द कहने के लिए जमा लोगों के ग्रुप फोटो की तरह है सपा-बसपा-रालोद गठबंधन: सिंह

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उन लोगों के ग्रुप फोटो की तरह है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने के लिए एकजुट हुए हैं और वे लोग राज्य की 80 सीटों में सात से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएंगे।

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों (सपा-बसपा-रालोद) का गठबंधन मोदी से भयभीत है और उन्होंने इस गठबंधन का मजाक उड़ाने के लिए हिन्दी फिल्म के एक पुराने गीत साथी हाथ मिलाना साथी रे का जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि अमर सिंह की करीबी सहयोगी जयाप्रदा हाल में भाजपा में शामिल हो गईं। वह सपा से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव में किंगमेकर होंगे। उन्होंने कहा, जैसा कि मोदी जी कहते हैं, कहां है गठबंधन? वे लोग मोदी जी से डरते हैं और साथी हाथ मिलाना रे कर रहे हैं। अब कहां है ममता (बनर्जी)? वामदल और कांग्रेस कहां है?

राहुल (गांधी) कहते हैं कि ममता या भाजपा एक ही हैं

राहुल (गांधी) कहते हैं कि ममता या भाजपा एक ही हैं और कांग्रेस के लिए भी यही है। यह गठबंधन मोदी को अपशब्द कहने के लिए एक ग्रुप फोटो है। राज्य में गठबंधन की चुनावी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे एक साथ मिलकर राज्य की कुल 80 लोकसभा सीटों में केवल सात सीटें ही हासिल कर पाएंगे। राज्य में सात चरणों में चुनाव होना है। सपा के भविष्य के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि पार्टी अब काफी विभाजित है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सपा देश में सभी राजनीतिक पार्टियों में तीसरे स्थान पर आती थी। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह किंगमेकर होंगे और जयाप्रदा के (भगवा पार्टी में शामिल होने) बाद क्या वह भी भाजपा से हाथ मिलाएंगे। इस पर सिंह ने कहा, इस चुनाव में अमित शाह किंगमेकर के रूप में काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...