back to top

धर्म और राष्ट्र रक्षा का प्रतीक है गुरुतेग बहादुर का बलिदान : सीएम योगी

  • श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित संदेश यात्रा कार्यक्रम में राज्य मंत्री बदलदेव सिंह औलख,विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि और सिख समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्री गुरुतेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस के 350 वर्ष होने के अवसर पर शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य मंत्री बदलदेव सिंह औलख, गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी व गुरु शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपकी यह यात्रा गुरुतेग बहादुर जी के बलिदान को जीवंत बनाए रखने और आने वाली पीढ़ी के साथ ही वर्तमान पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा है। इसीलिए यह बलिदान संदेश यात्रा है। पूरे देश के अंदर इस कार्यक्रम को लेकर एक नया उत्साह और नई उमंग है। देश भर में बड़े-बड़े आयोजन होने हैं। उप्र में भी हमारी कमेटी कार्य कर रही है। 350वां शहीदी दिवस का पहला कार्यक्रम उप्र के लखनऊ में हो रहा है। दिल्ली के लिए यहां से यात्रा प्रस्थान करने जा रही है। जहां पर सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरुतेग बहादुर ने अपने सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। यानी साढ़े तीन सौ वर्षों के इस पूरे इतिहास को इस यात्रा और कार्यक्रमों के माध्यम से जीवंतता प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह कैसा कालखण्ड रहा होगा, जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक रहा हो। उस समय सनातन धर्म पर हो रहे हमले को ध्यान में रखकर देखें। हर जगह से अत्याचार के समाचार आते थे। औरंगजेब का उद्देश्य ही था कि तिलक और जनेऊ को समाप्त करने का। गुरुतेग बहादुर जी महाराज ने उसे जवाब दिया। उसने अत्याचार की सारी सीमाएं तोड़ दी थीं। भय, प्रलोभन से गुरुतेग बहादुर पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया। उन्होंने कतई स्वीकार नहीं किया। बलिदान दे दिया। उनके बलिदान पर ही वर्तमान भारत की नीव खड़ी है। आज हम स्वतंत्र भारत के रूप में दुनिया में चौथी अर्थव्यस्था के रूप में स्थापित हैं। पूरे देश के अंदर एक नया उत्साह है। इसकी नीव में बलिदान है। चार-चार साहबजादे देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने आप को बलिदान करने में कोई संकोच नहीं करते।

धर्मांतरण को आगे बढ़ाने वाले के खिलाफ बलरामपुर में की बड़ी कार्रवाई

आज के दौर में धर्मांतरण को कैसे आगे बढ़ाने वाले के खिलाफ बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई की गयी है। हिन्दुओं में, ब्राह्मण, क्षत्रिय, सिखों व अन्य ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति को धर्मांतरण करने का अभियान चला रहा था। सभी जातियों के लिए अलग-अलग रेट तय किए था। 100 करोड़ रुपये तक उसके खाते में आए हैं। उनके कार्य का तरीका बदला है लेकिन उद्देश्य वही है।

इसलिए सिख गुरुओं के त्याग बलिदान को याद करते हुए हमें नई रणनीति पर कार्य करना होगा। हिन्दुओं और सिखों को तोड़ने का प्रयास किया गया। हमें तोड़ने की जो साजिशें हो रही हैं, उससे हमें कौन बचाएगा। हम जब सामूहिक रूप से चलते हैं तो वह रणनीति सफल होती है। सबको साथ चलना होगा। कार्यक्रम में आजमगढ़, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच समेत अन्य जिलों की गुरुद्वारा कमेटियों के लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...