back to top

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 75.91 पर हुआ बंद

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी कोष के लगातार बाहर जाने से रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे टूटकर 75.91 के स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर स्पष्टता नहीं होने से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।

इसके अलावा बाजार भागीदारों ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने से आर्थिक सुधार प्रभावित हो सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा गिरावट के साथ प्रति डालर 75.85 पर खुली और 75.91 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 33 पैसे कम है। शुक्रवार को डॉलर 75.58 रुपये पर बंद हुआ था।

सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन को दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया । रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध टिप्पणी में कहा कि कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन लॉकडाउन का विस्तार मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक परिदृश्य को और खराब कर सकता है। एल के पी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से विदेशी कोषों के बाहर जाने और तेल कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपए में गिरावट हुई।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...