back to top

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के पार हुई

नई दिल्ली। भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। मरीजों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय स्तर पर 96 प्रतिशत को पार कर गई, जो विश्व में किसी भी देश द्वारा प्राप्त सबसे अधिक स्वस्थ होने की दर में से एक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में बताया। मंत्रालय ने बताया, ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 98.6 लाख (98,60,280) को पार कर गई है, जो विश्व में सर्वाधिक है।

उपचाराधीन मामलों और ठीक हो रहे मरीजों के मामलों में अंतर बढ़ता जा रहा है और यह 96,02,624 हो गया है। उपचाराधीन मामलों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है और वह घटकर 2.57 लाख हो गई है। देश में संक्रमितों के कुल मामले 2,57,656 हैं, जो कुल मामलों का सिर्फ 2.51 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने कहा, बड़ी संख्या में कोविड -19 मरीजों के प्रतिदिन ठीक होने के कारण मृत्युदर में भी पर्याप्त गिरावट आ रही है और भारत में उपचाराधीन मामलों के दर्ज होने में भी गिरावट आ रही है।

पिछले 24 घंटों में देशभर में 21,822 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 26,139 मरीज ठीक हुए हैं। इससे उपचाराधीन मामलों की संख्या में 4,616 की गिरावट आई है। नए ठीक हुए मरीजों के 77.99 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,707 मरीज ठीक हुए, वहीं महाराष्ट्र में 4,913 और छत्तीसगढ़ में 1,588 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से 79.87 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे अधिक 6,268 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,537 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 299 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा।

इनमें से 80.60 प्रतिशत लोगों की मौत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 90 लोगों की मौत हुई हैं। केरल और पश्चिम बंगाल दोनों जगह एक दिन में 28 लोगों की जान गई है। मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 21,822 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,66,674 हो गई है और एक दिन में संक्रमण से 299 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,738 हो गई है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...