back to top

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में बढ़ोतरी होना तय

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है और अगर इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख तथा अर्जुन पुरस्कार विेजेता को 15 लाख रुपए की धनराशि मिलेगी। वर्तमान में खेल रत्न सम्मान पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख और अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपए की नकद धनराशि मिलती है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है जिसकी खेल मंत्री किरेन रीजीजू 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इसी दिन हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होनी तय है।

इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि खेल पुरस्कारों की इनामी राशि बहुत कम है जिसके बाद मंत्री ने स्वयं इसमें दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा, इस प्रस्ताव पर अब भी विचार चल रहा है और अगर सरकार ने इसे स्वीकार कर दिया तो इस साल से ही नई इनामी राशि दी जाएगी। इस संबंध में खेल सचिव रवि मित्तल ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

ध्यानचंद और द्रोणाचार्य (जीवन पर्यंत) पुरस्कारों की इनामी राशि भी पांच लाख से 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अनुसार नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार की इनामी राशि 10 लाख रुपये कर दी जाएगी। अभी यह जीवन पर्यंत के समान ही पांच लाख रुपए है। अगर प्रस्ताव मंजूर करके 29 अगस्त से पहले लागू कर दिया जाता है तो सरकार को इस बार पुरस्कारों पर मोटी धनराशि खर्च करनी होगी क्योंकि खेल मंत्रालय की चयनसमिति ने विभिन्न राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 62 नामों की सिफारिश की है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थंगवेलु का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा गया है जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई है।

इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 13 प्रशिक्षकों जबकि ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 15 नाम भेजे गए हैं। खेल मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम सूची सामने आएगी। इससे पहले 2009 में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में बढ़ोतरी की गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...