back to top

संगीत नाटक अकादमी में नाटक आखरी ताज का मंचन 13 को

आखारी ताजदार नवाब वाजिद अली शाह के किरदार का उर्दू ड्रामा
लखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का मंचन 13 जनवरी को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में किया जायेगा। इसी नाटक के मंचन को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेसवर्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में नाटक के निर्देशक नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने बताया कि आज हम आपके सामने अवध के आखारी ताजदार नवाब वाजिद अली शाह के किरदार का उर्दू ड्रामा आखरी ताजदार के जरिये, ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि, किस तरह अंग्रेजों ने या ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने नवाब वाजिद अली शाह और अवध को धोखा दिया और नवाब साहब ने अंग्रेजो के उस मुहायदे पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया, जिसमें वह चाहते थे कि नवाब वाजिद अली शाह बादशाह बने रहे लेकिन रिआया पर हुक्म अंग्रेजों का चले। अंग्रेजों के खिलाफ जाना और अपना सलतनत और तख्त-ओ-ताज की परवाह किये बगैर वह अंग्रेजों के खिलाफ गये और अंग्रेजों ने उनको सलतनत से माजूल कर दिया।
नवाब वाजिद अली शाह के कलकत्ता चले जाने के बाद उनकी बेगम, बेगम हजरत महल ने वतन के लिए अपना फर्ज निभाते हुए उनके बेटे शहजादा बिरजीस कद्र को अपने वकादार और बहादुर सिपहसालारों के साथ मिलकर अवध का ताजदार मुकर्रर कर दिया।
बेगम हजरत महल का साथ देने के लिए उनके सिपहसालार, राजा जिया लाल, महाराजा बाल किशन, दरोगा महमूद अली खाँ बहादुर कंधे से कंधा मिलाकर आ खड़े हुए, लेकिन सिर्फ अवध की फौजें अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए नाकाफी थीं, इसलिए बेगम ने फैजाबाद के मौलवी अहमद उल्ला शाह और कानपुर के नाना साहेब को आजादी की इस जंग में शामिल कर लिया। बेगम की सरपरस्ती में आजादी के मतवाले अंग्रेजों से भिड जाते हैं…। जिससे अंग्रेजों की फौज और रेजिडेन्ट हैनरी लारेन्स समेत रेजीडेन्सी में कैद होकर रह जाते हैं और अवध पर बेगम हजरत महल की हुकूमत कायम हो जाती है। लेकिन, इसी बीच चन्द गद्दारों के जरिये इनकिलाबियों को गुमराह कर दिया जाता है… जिससे कानपुर के रास्ते जनरल आउटरम भारी लाव लश्कर के साथ अवध पर धावा बोल देता है। लखनऊ के कोने-कोने में अंग्रेजों और इनकिलाबियों के बीच भयानक मारकाट मच जाती है। सड़कें लाशों और खून से पट जाती हैं, लेकिन इनकिलाबी पीछे हटने को तैयार ना थे। आखिर में अपनी फौज की हौसला अफजाई के लिए बेगम हजरत महल खुद मैदान-ए-जंग में कूद पड़ती है।
अंग्रेजों के पास भारी फौज और हथियार थे… जबकि इनकिलाबियों के पास वतनपरस्ती का जज्बा… आखिर अंग्रेज फतेयाब होने लगते हैं… नाउम्मीदी के वक़्त में अपने सिपहसालारों और मुशीरों की सलाह पर बेगम हजरत महल नेपाल का रूख करती हैं और अवध पर अंग्रेजों का कब्जा हो जाता है। हालांकि इस पहली जगें आजादी में उनकी शिकस्त जरूर हुई लेकिन वतनपरस्ती का जज्बा जीत गया। जिसकी मिसाल मुशकिल है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...