कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को इस मोबाइल एप से मिलेगी 3 दिन पहले ही मौसम की सटीक जानकारी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरु हो रहे कुंभ मेले में मौसम के मिजाज से तीन दिन पहले ही अवगत कराने वाली अत्याधुनिक सेवाओं को सोमवार को शुरु किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इन सेवाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये सेवाएं लाभप्रद साबित होंगे।

कुंभ मेला 2019 का आयोजन प्रयागराज में

उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला 2019 का आयोजन प्रयागराज में जनवरी से मार्च के दौरान किया जा रहा है। डा. हर्षवर्धन ने बताया कि इसके तहत प्रयागराज में चार अलग-अलग स्थानों पर स्वचालित मौसम केन्द्रों (एडब्लयूएस) की स्थापना की गई है। इसके अलावा एक मोबाइल वैन (एडब्ल्यूएस) को भी शुरु किया गया है। उन्होंने कहा, इन सेवाओं के माध्यम से स्थान विशेष के मौसम की जानकारी न केवल स्थानीय और राज्य प्रशासन के लिए पूरे आयोजन के कुशल प्रबंधन में काफी मददगार साबित होगी, बल्कि मौसम की नवीनतम जानकारी मिलने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। भाषा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने इसके अलावा कुंभ मेला वेदर सर्विसै नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया।

अवलोकित मौसम की ताजा जानकारी

इस मोबाइल एप्लीकेशन को उपरोक्त चारों स्थलों में अवलोकित मौसम की ताजा जानकारी (तापमान, आर्द्रता, वर्षा और हवाओं) को प्रसारित करने के लिए विकसित किया गया है। इसके अलावा, यह मोबाइल ऐप प्रयागराज के लिए अगले 3 दिन के मौसम का पूर्वानुमान और किसी भी तरह की चेतावनी भी उपलब्ध कराएगा। यह मोबाइल ऐप गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। ये अवलोकन स्थल 5-10 किलोमीटर के दायरे में चारों दिशाओं में स्थापित किए गए हैं जिनमें: (ट) इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (टट) दिल्ली पब्लिक स्कूल, (टटट) जी.बी. पंत इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस और (टम) सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (एसएचयूएटीएस) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles