back to top

देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती, केवल बयानबाजी से राजनीतिक जमीन नहीं बनती : रीजीजू

पटना। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को बिहार के पटना में कहा कि देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती, केवल बयानबाजी से राजनीतिक जमीन नहीं बनती।राहुल गांधी ने एक बयान में नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर करने की बात कही थी, जिसपर रीजीजू ने यह प्रतिक्रिया दी।रीजीजू ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती और लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद सबसे पुरानी पार्टी ने देश को कमजोर किया।

उन्होंने कहा कि अब जनता दोबारा उस दौर में लौटने के मूड में नहीं है और केवल बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिशों से राजनीतिक जमीन नहीं बनती। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, डिजिटल अवसंरचना और वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान के मामले में बड़ी छलांग लगाई है।

रीजीजू, बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार को पटना आए थे। उन्होंने इस मौके पर बिहार विधानसभा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुरू किये जा रहे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।

रीजीजू ने कहा कि विधानसभा का स्थापना दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि विधानसभा के कामकाज में डिजिटल मंच की शुरुआत से राज्य के सभी विधायकों को तकनीक की ताकत सीधे तौर पर मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

रीजीजू ने कहा कि तकनीक के माध्यम से विधायी कार्यों में नई गति आएगी, जनता से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और नीति निर्माण में डेटा आधारित सोच को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा के सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पहल आने वाले वर्षों में राज्य की राजनीति और प्रशासनिक संस्कृति को नई दिशा देगी।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...