back to top

उप्र में कोरोना वायरस से एक दिन में सबसे अधिक 24 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 24 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 345 हो गई है जबकि संक्रमण के मामलों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी 4,451 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि कुल 7,292 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस महामारी से अब तक 345 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 12,088 हो गई है। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक 4,11,000 से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रमुख सचिव ने बताया, आरोग्य सेतु का लगातार उपयोग किया जा रहा है।

आरोग्य सेतु से जिन लोगों से जानकारी मिल रही हैं, स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से ऐसे 71,736 लोगों को फोन कर हालचाल लिया गया और उचित सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि कुल 155 लोगों ने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वे विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं जबकि 3,289 लोगों ने बताया कि वे पृथक-वास में हैं। उन्होंने बताया कि आशा कर्मियों ने अब तक 15,13,585 प्रवासी श्रमिकों के घर-घर जाकर उनका हालचाल लिया है और अगर किसी में लक्षण पाए गए तो उसकी सूचना दी है।

प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार से जांच का नया अभियान सप्ताहभर के लिए शुरू किया जाएगा और इस अभियान के तहत उन लोगों के नमूनों की जांच की जाएगी, जो कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं और जिनका बाहर आना-जाना बहुत रहता है।

उन्होंने बताया कि पहले वृद्धाश्रम, नारी निकेतन और अनाथालयों में रहने वालों के नमूनों को एकत्र कर जांच कराई जाएगी और शनिवार को शहरी झुग्गी बस्तियों में निवास करने वाले लोगों के नमूने लिए जाएंगे। प्रसाद ने बताया कि इसके बाद अखबार के हॉकर, दूध वाले और होम डिलीवरी वालों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...