back to top

मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा विश्व में गिरायी : अनिल दुबे

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा विश्व में गिरायी है। दो महीने से अधिक समय से मणिपुर आग में जल रहा है और अफसोस की बात है कि मणिपुर में लगातार बढ़ रहे संवैधानिक संकट पर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई और न ही प्रधानमंत्री ने सदन की कार्यवाही में शामिल होकर मणिपुर की घटना पर अपना वक्तव्य दिया।

श्री दुबे ने बुधवार को लखनऊ में जारी बयान में कहा कि मणिपुर में केंद्र सरकार की सारी गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह से फेल साबित हुई है मणिपुर की घटना के शर्मनाक वीडियो आने के बाद भाजपा को वोट देने वाली महिलायें भी भाजपा के राज में खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा ने सामाजिक ताने बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और इस हिंसा ने दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।

उन्होंने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर मणिपुर में सरकार की तत्काल बर्खास्ती तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में नरसंहार की जांच कराने, आदिवासियों, दलितों तथा गरीबों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने व हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर रालोद द्वारा कल 27 जुलाई को धरना प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सभी जिला मुख्यालयों पर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...