उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में संभागीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन योगेश पवार द्वारा निर्देशित, सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग लेखक के पी सक्सेना द्वारा लिखित नाटक बाप रे बाप का सफल मंचन,संत कबीर अकादमी प्रेक्षागृह मगहर में मंचित हुआ। माता पिता एवं घर के बुजुर्ग लोगों की देखभाल अति आवश्यक है,इसी विषय पर सभी कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। कलाकारों में शानू सिद्दकी, अभी धीमन, रंजीत कौर,मंजू बृजनंदन शर्मा सहित सभी कलाकारों की भूमिका सराहनीय रही।
इसके साथ ही रिहान शाह,कविराज,विमल बृजनंदन शर्मा, संजय नेगी, दानिश असद, रोहित, प्रवेश की भूमिका सराहनीय थी।मंच परे प्रकाश व्यवस्था संजय नेगी, रिहान ने संगीत दिया, रूप सज्जा किया रंजीत, प्रवेश ने । मगहर के विभिन्न विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही,साथ ही स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।क्रेजी टीम समिति सहारनपुर की प्रस्तुति सराहनीय रही।





