back to top

रुपया 22 पैसे टूटकर 87.78 पर पहुंचा कच्चे तेल में भी रही नरमी

मुंबई। रुपया मंगलवार को शुरूआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.78 पर आ गया। अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना का विवरण देने वाला मसौदा नोटिस जारी किए जाने के बाद घरेलू मुद्रा पर दबाव बड़ा है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर लागू होने वाले अतिरिक्त 25 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क की चिंताओं के कारण आयातकों की ओर से डॉलर की मांग में भारी वृद्धि से रुपये की बढ़त सीमित हो गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.74 पर खुला। फिर फिसलकर 87.78 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.56 पर बंद हुआ था।

एफआईआई ने ₹2,466 करोड़ की बिकवाली की

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत फिसलकर 98.38 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरूआती कारोबार 546.87 अंक या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,089.04 अंक पर और निफ्टी 179.05 अंक या 0.72 प्रतिशत फिसलकर 24,788.70 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,466.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...