back to top

गेंदबाजों ने करायी कोलकाता की वापसी

मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दिया 156 रन का लक्ष्य, फर्ग्युसन व प्रसिद्ध को दो-दो विकेट मिले

 

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में छह विकेट पर 155 रन बनाये। केकेआर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मुंबई के लिये क्विंटोन डिकॉक ने 55 और रोहित शर्मा ने 33 रन बनाये। लॉकी फर्ग्युसन के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर सौरभ तिवारी ने स्ट्रेट बाउंड्री पर चौका जमाया। इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए, जबकि दो विकेट गिरे। एक वक्त 12 ओवर तक मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 89 रन था, लेकिन यहां से केकेबार के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और अगले 8 ओवरों में 66 रन देते हुए 5 विकेट झटके।

 

मुंबई ने 20वें ओवर में लगातार 2 विकेट गंवा दिए। फर्ग्युसन के ओवर की दूसरी ही गेंद पर पोलार्ड रन आउट हो गए। पोलार्ड का शॉट कवर्स पर सीधा मॉर्गन के हाथ में गया, लेकिन वह रन के लिए दौड़ पड़े और रन आउट हो गए। अगली ही गेंद को क्रुणाल पंड्या ने लॉन्ग आॅन के पार पहुंचाना चाहा, लेकिन कैच लपके गए। 19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने एक बेहतरीन छक्का जमा दिया है। रसेल के ओवर की दूसरी ही गेंद शॉर्ट पिच थी, जिसे क्रुणाल ने बड़ी आसानी से पुल किया और डीप मिडविकेट पर छ्क्का ठोक दिया। हालांकि, इसके बाद रसेल ने और कोई बाउंड्री नहीं दी और ये ओवर ज्यादा खराब नहीं रहा. ओवर से 10 रन आए। प्रसिद्ध कृष्णा का आखिरी ओवर मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा साबित हुआ और इसमें पोलार्ड ने ओवर की दूसरी ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। पोलार्ड ने प्रसिद्ध की शॉर्ट पिच गेंद पर पहले ही पोजिशन में आकर उसे पुल किया और मिडविकेट पर 6 रनों के लिए भेज दिया। अगली ही गेंद पर पोलार्ड ने फिर से पुल किया, लेकिन इस बार बल्ले के बीच के बजाए किनारा लेकर फाइन लेग पर चौका मिल गया। प्रसिद्ध के इस ओवर में एक नोबॉल और 2 वाइड बॉल भी रही। इस ओवर से 18 रन आए। वहीं टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी ने 78 रनों की साझेदारी की। रोहित (33) को आउट कर सुनील नरेन ने पहला झटका दिया। जल्द ही मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (5) का विकेट भी गंवा दिया।

 

 

रोहित ने रचा इतिहास : मैच में पहले 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने ङङफ के खिलाफ अपने 1 हजार आईपीएल रन पूरे किए। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले वह टूर्नामेंट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही रोहित ने कढछ में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। आज उन्होंने सुरेश रैना (5495) को पीछे छोड़ा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...