back to top

उत्तराखंड के क्रांतिकारी नामक पुस्तक का हुआ लोकार्पण

उत्तराखंड के क्रांतिकारियों ने जिस त्याग, राष्ट्रभक्ति और साहस के साथ संघर्ष किया
लखनऊ। सुभारती समूह के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अतुल कृष्ण की नवीनतम पुस्तक उत्तराखंड के क्रांतिकारी नामक पुस्तक का भव्य लोकार्पण हुआ। उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और अनसुने वीरों को समर्पित इस पुस्तक का लोकार्पण गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल झाझरा के संयुक्त तत्तवावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम कि अध्यक्षता दीपेन्द्र चौधरी, (भा.प्र.से.), सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल देवज्ञ, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) उत्तराखंड सरकार रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड के क्रांतिकारियों ने जिस त्याग, राष्ट्रभक्ति और साहस के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने इस पुस्तक को शोध, भावना और तथ्यकृतीनों का संतुलित और सार्थक संयोजन बताते हुए कहा कि यह कृति युवाओं के मन में राष्ट्रगौरव और आत्मसम्मान की नई ज्योति प्रज्ज्वलित करेगी। डॉ. अतुल कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तक केवल इतिहास का दस्तावेज नहीं है, बल्कि उन असाधारण वीरों की समर्पित स्मृति है, जिनके पराक्रम ने उत्तराखंड की पर्वतीय घाटियों में साहस और क्रांति की लौ प्रज्वलित की। उन्होंने कहा कि यदि यह कृति किसी एक युवा में भी राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास जगाने में सफल हो सके, तो यह उनका सबसे बड़ा पुरस्कार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुस्तक में अनेक ऐसे अदृश्य नायक शामिल हैं जिन्हें इतिहास में वह स्थान नहीं मिला जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी थे। डॉ. अतुल इससे पहले भी कई पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं जो समाज में युवा पीढी को शिक्षा, सेवा, संस्कार तथा राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करती हैं। इनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों में प्रमुख हैं जीवन तरंगिनी-मेरी जीवन यात्रा (पांच खंडों में), राष्ट्र अनुभूति आदि हैं। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. कुशलानंद गैरोला प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत, स्वास्थ्य क्षेत्र, साहित्य और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर वरिष्ठ संकाय सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। वहीं मंच संचालन डॉ. राजेश तिवारी द्वारा किया गया जिसने कार्यक्रम के वातावरण को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सौंदर्य से परिपूर्ण कर दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि यह कृति उत्तराखंड के इतिहास की पुनर्स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह आने वाली पीढ़ियों को अपने वास्तविक नायकों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अतिथियों का सम्मान न्यासी यशवर्धन, अवनि कमल, अमित जोशी द्वारा सुभारती समूह की पारंपरिक विधि पादप भेंट कर के किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक गर्व से भरा यह आयोजन उत्तराखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पुन: केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास सिद्ध होगा। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रूपा हँसपाल, पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. लोकेश त्यागी, रितेश श्रीवास्तव तथा डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...