back to top

हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों, कांग्रेस को लेकर बोले केजरीवाल

नयी दिल्ली। हरियाणा में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बढ़त बनाने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। भाजपा हरियाणा में जीत ओर अग्रसर पर है और वह 90 सदस्यीय विधानसभा में से 50 पर बढ़त बनाए हुए है।

केजरीवाल ने आप के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है। हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी।

कांग्रेस द्वारा नौ सीट दिए जाने की उसकी मांग ठुकरा दिए जाने के बाद पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर अपने बलबूते चुनाव लड़ा। आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं। केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी।

उन्होंने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके वार्ड से कूड़े का उचित तरीके से संग्रह और निपटान किया जाए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इस (दिल्ली) चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप अपने इलाकों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान सुनिश्चित करें जो एक बहुत ही बुनियादी बात है।

RELATED ARTICLES

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...