back to top

देश हित व हिंदुत्व को लेकर तैयार होगा माहौल

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर संघ मुस्तैद, बैठक में बनी चुनावी रणनीति

लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुस्तैद हो गया है। इसके तहत देश हित और हिंदुत्व को लेकर वातावरण तैयार किया जायेगा। यह निर्णय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भाजपा व संघ के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में रविवार को लिया गया। पहले सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए, जबकि दूसरे सत्र में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान धर्मांतरण, आतंकवाद, जनसंख्या कानून और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। जिन्हें तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि सरकार के अच्छे काम जन-जन तक पहुंचने चाहिए। देश हित और हिंदुत्व को लेकर वातावरण तैयार किया जाये और उसके अनुसार ही जनमानस तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि व्यापक हित के लिए सक्रिय वैचारिक संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। स्थितियां खराब हैं और देश को तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय हैं। उनसे भी सतर्क रहने की जरूरत है।

 

सरकार्यवाह ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी ठीक से काम करना होगा। भाजपा अपने सभी अनुषांगिक संगठनों कर मोर्चों को तैयार करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय फेक न्यूज और फेक नैरेटिव के लिए भी तैयार रहना होगा। इसके लिए कार्यकतार्ओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोएडा में आईटी सेल का मुख्यालय है और छोटी से छोटी घटनाओं का वीडियो तैयार कर भेजा जाये, जिन्हें आगे फॉरवर्ड किया जायेगा। बता दें कि शनिवार को पश्चिम व पूर्वी क्षेत्र प्रचारकों के साथ हुई थी जिसमे पहले दिन सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक जुटाया गया था। बैठक में संघ पदाधिकारियों ने शाखा के विस्तार, सावन में होने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम, सरकार और भाजपा के संगठन के कामकाज के बारे में प्रचारकों से फीडबैक लिया है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ के अनुषांगिक संगठनों को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विधायकों के कामकाज की भी जानकारी जुटाई गयी थी।

 

पहले दिन की बैठक में सरकार के कामकाज को जमीन पर उतारने में स्वयंसेवकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। बैठक में संघ ने भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों का जीवन बचाने के लिए जमीन पर उतरकर काम करने का फैसला किया। संघ ने तय किया है कि हर गांव में संघ कम से कम पांच स्वयंसेवक तैनात करेगा। ये स्वयंसेवक गांवों में लोगों को इलाज व दवा की व्यवस्था का संचालन करेंगे और लॉकडाउन की स्थिति पर गरीबों के खानपान की व्यवस्था करने में मदद करेंगे।

 

बैठक में यह भी तय हुआ कि संघ के स्वयंसेवकों को सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जायेगी। इसके लिए क्षेत्र और मोहल्लावार कमेटियां गठित करके जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों को समन्वय स्थापति करने का कार्य सौंपा जायेगा। इससे चुनाव राह आसान होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...