back to top

पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग केंद्र पर आतंकी हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत, 6 आतंकी भी मारे गए

अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रशिक्षु रंगरूटों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।


पेशावर ।
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले के बाद पांच घंटे जारी रही मुठभेड़ में छह आतंकवादियों और सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डेरा इस्माइल खान जिले में रत्ता कुलाची पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर हमले के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में पहले तीन आतंकवादी मारे गए और कुछ अन्य आतंकवादी परिसर के अंदर छिपे बताए गए थे।

आतंकवादियों का सफाया करने के लिए शुक्रवार देर रात शुरू किए गए एक अभियान के दौरान तीन और आतंकवादी मारे गए जबकि छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इससे पहले, एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर मिली थी। इसी के साथ इस हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या सात हो गई, जबकि 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रशिक्षु रंगरूटों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इस अभियान में एसएसजी कमांडो, अल-बुर्क फोर्स, एलीट फोर्स और पुलिसकर्मी शामिल थे। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई जब आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे ट्रक से पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के मुख्य द्वार को टक्कर मार दी जिससे एक जोरदार विस्फोट हुआ।

विस्फोट के तुरंत बाद विभिन्न वर्दी पहने आतंकवादी परिसर में घुस आए और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को घेर लिया। गोलीबारी के दौरान आतंकवादी हथगोले फेंकते रहे।

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) डेरा इस्माइल खान साहिबजादा सज्जाद अहमद और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) सैयद अशफाक अनवर ने मौके पर व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी की। पांच घंटे की मुठभेड़ के बाद छह आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सुरक्षा बलों ने उनके पास से आत्मघाती जैकेट, विस्फोटक, आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। घायल हुए 13 पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। डीपीओ के अनुसार, हमले के दौरान प्रशिक्षण स्कूल में लगभग 200 प्रशिक्षु, प्रशिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने ‘‘सफल अभियान के लिए” आरपीओ और डीपीओ के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अभियान में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...