back to top

शिक्षक संघ ने पेंशन व जीपीएफ देने की उठाई मांग

– सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को यथाशीध्र भुगतान की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को पेंशन व जीपीएफ आदि देयकों का यथाशीघ्र भुगतान कराये जाने और शिक्षकों व कर्मचारियों के मंहगाई तथा प्रतिकर भत्ता की कटौती पर पुनर्विचार कर उसे बहाल किए जाने की मांग की है।

संगठन के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना के नाम पर शिक्षकों व कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के भत्तों से तो वंचित किया जा रहा है लेकिन जीपीएफ जैसी धनराशि सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को उपलब्ध नही है। पेंशन निर्धारण में विलम्ब है कहा जा रहा है कि पेंशन सम्बन्धी अभिलेख कार्यालयों में उपलब्ध नही हैं। इस प्रकार अनेक परिवार संकटग्रस्त स्थिति में ही रहेगें।

शर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों की आशाओं व आकांक्षाओं के विपरीत प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के निर्णय का अनुसरण करके मंहगाई भत्ता स्थगित ही नही किया बल्कि जुलाई 2021 तक शिक्षकों व कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते से वंचित कर दिया है।

केन्द्र सरकार अर्थ व्यवस्था के सुधार के उपाय न करके शिक्षकों व कर्मचारियों को कोरोना के विरुद्ध निर्भीकता के साथ संघर्ष करने का इनाम दे रही है और प्रदेश सरकार ने भी इसमें अपना सहयोग सम्मिलित करके कर्मचारियों को इनाम स्वरूप (ताली और थाली) बजाकर सम्मानित किया है। नगर प्रतिकर भत्ता समाप्त करके सरकार ने यह संकेत दे दिए हैं कि शिक्षक व कर्मचारी आवासीय भत्ते से वंचित होने के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा है कि सरकार की समस्त कार्यवाही एक पक्षीय है, जिसे संविधान विरोधी के अतिरिक्त कोई संज्ञा दिया जाना सम्भव प्रतीत नही हो रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने लम्बे-लम्बे संघर्षों और महत्वपूर्ण बलिदानों के बाद ही भत्तों व सेवा शर्तों को अर्जित किया है। एक पक्षीय आधार पर भत्तों से वंचित कर देना किसी भी कल्याणकारी सरकार के लिए औचित्यपूर्ण कदम नही कहा जा सकता है। यह कार्यवाही कर्मचारियों की ओर से उत्साहपूर्ण सहयोग त्यागने की दिशा में हतोत्साहन की ओर अग्रसर कर रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...