back to top

केजीएमयू में शिक्षक दिवस शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं शिक्षक: प्रो. सोनिया

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि शिक्षक हमें शिक्षा से तो बेहतर बनाते ही है साथ ही हमारे ज्ञान और विश्वास के स्तर को बढ़ाकर नैतिक रूप से भी अच्छा बनाते है।

सेल्बी हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में अच्छा करने के लिए हर असंभव कार्य को संभव करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन ने कहा कि केजीएमयू में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा दी जाती है साथ ही शिक्षक को सदैव एक उत्प्रेरक की भूमिका निभानी होती है, जिससे कि वह विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ समाज मे एक अच्छा नागरिक बनने के लिए जागरूक कर सके।

प्रो अमिता जैन ने बताया कि शिक्षण एक पेशा न होकर एक मकसद है। इसमें अनुभव सदैव काम आता है और हमेशा एक अच्छे शिक्षक के रूप में उभर के सामने आयें। समारोह में सेवानिवृत्त टीचर्स में डा ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रो विनोद जैन, प्रो सुनील कुमार, प्रो आर एन श्रीवास्तव और प्रो ए के त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेस्ट टीचर एवार्ड मिस सेमुअल तथा मिस अनुग्रह, पैरामेडिकल साइंसेस एवं डा मन्सूद व डा अंजनी पाठक, डेंटल साइंस को व मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ पारुल जैन , डॉ कुशाग्र गौरव एवं डॉ दीपक को दिया गया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति विनीत शर्मा, प्रो अनिल निश्चल, डीन पैरामेडिकल साइंसेस समेत वर्तमान चिकित्सा शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, डीन व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...