back to top

शिक्षकों का ध्यान विद्यार्थियों को स्वावलम्बी बनाने वाली शिक्षा पर रहे केंद्रित: आनंदीबेन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजभवन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विद्यापीठ की टीम को नैक मूल्यांकन के सभी सातों क्राइटेरिया पर कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं त्रुटिरहित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्राइटेरिया का प्रस्तुतीकरण प्रमाण सहित प्रस्तुत करें ताकि वेरिफिकेशन टीम आपत्ति न लगा सके।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धता एवं स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखकर पाठयक्रम तथा प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित की जाए। साथ ही विद्यार्थियों को स्वावलम्बी बनाने वाली शिक्षा पर बल देने वाले पाठ्यक्रम बनाए जाएं। विद्यापीठ के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा जो अच्छे एवं उच्च गुणवत्ता के कार्य किए गए हैं, उनका प्रमाण के साथ उचित ढंग से प्रस्तुतीकरण में प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने क्राइटेरिया पांच की समीक्षा करते हुए कहा कि संस्थान का यदि कोई भी विद्यार्थी यदि विद्यापीठ की परीक्षाओं के अतिरिक्त अन्य परीक्षाओं में भाग लेकर उत्तीर्ण हुआ है तो विद्यापीठ उसे अपनी उपलब्धि मानते हुए प्रस्तुतिकरण में शामिल करे।

कुलाधिपति ने बैठक के दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नवीनतम पाठ्यक्रम की पुस्तकें प्रकाशित कराये जाने पर बल दिया और कहा कि उद्यमी कौशल पर केंद्रित रोजगार पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने का कार्य विद्यापीठ को करना चाहिए। शिक्षकों का ध्यान विद्यार्थियों को स्वावलम्बी बनाने वाली शिक्षा पर केन्द्रित रहे और सिलेबस में ऐसे ही रोजपरक विषयों को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा विद्यार्थियों को आने वाले समय में ज्ञान के साथ उनको रोजगार मुहैया कराने में सक्षम होगी।

राज्यपाल जी ने प्रस्तुतीकरण में स्किल एण्ड एडवांस लर्निंग प्रोग्राम को शामिल करने पर बल दिया। शिक्षकों को विद्यार्थियों की मनोवृत्ति, उनके विचार, उनकी लर्निंग के स्तर को भली-भांति समझने हेतु उनके साथ परस्पर संवाद स्थापित किया जाना चाहिए। उनसे उनके अध्ययन सम्बन्धी फीडबैक को समय-समय से प्राप्त कर उनको नित नये परिवर्तन, अद्यतन जानकारियों एवं पाठ्यक्रम को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भ्रमण कराये जाने पर जोर देते हुए कहा कि भ्रमण से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है।

उन्होंने रिसर्च, इनोवेशन एण्ड एक्सटेंशन के महत्व पर बल देते कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर से संचालित प्रत्येक गतिविधियों का विस्तृत उल्लेख लेखों अथवा शोध पत्रों में किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डा. सुधीर एम बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा पंकज जॉनी, विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए गठित टीम के सभी सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...